Post Office RD Scheme: सुरक्षित निवेश करने के साथ-साथ शानदार रिटर्न पाने के लिए आप पोस्ट ऑफिस के स्कीम में निवेश कर सकते हैं। जी हां दोस्तों इस स्कीम को सरकार द्वारा चलाया जाता हैं। इसलिए आपके पैसे सुरक्षित रहते ही है और साथ में गारंटीड रिटर्न भी मिलता हैं।
पोस्ट ऑफिस द्वारा चलाई जा रही यह स्मॉल सेविंग स्कीम (Small Savings Scheme) हैं। इसमें कम पैसे जमा करने पर आपको मैच्योरिटी तक अच्छा खासा रिटर्न मिलता है और हां 6.7 प्रतिशत का शानदार ब्याज प्रदान किया जाता हैं। आप इसमें महज 500 रुपए निवेश कर सकते हैं।
अगर वहीं अधिकतम पैसे निवेश (Money Investment) करने की बात करें तो आप इसमें अपने मर्जी के मुताबिक कितना भी पैसा मासिक जमा (Deposit) कर सकते हैं। परंतु ध्यान दीजिए अच्छा रिटर्न प्राप्त करने के लिए आपको 5 साल तक निवेश (Invest) करना होता हैं।
निवेश करने पर मिलता है लोन
जी हां दोस्तों यदि आप पोस्ट ऑफिस रिकरिंग डिपॉजिट स्कीम (Post Office Recurring Deposit Scheme) में मासिक निवेश पांच सालों के लिए करते हैं, तो आपको पोस्ट ऑफिस द्वारा आपको लोन की सुविधा (Loan Service) उपलब्ध करा दी जाती हैं।
लेकिन आपको तभी लोन की सुविधा दी जाती हैं, जब आप लगातार 1 साल तक 12 किस्तों का भुगतान करते हैं। मतलब की आपको लगातार 1 साल के लिए पैसे जमा (Money Deposit) करने होंगे, जिसके बाद आप जमा राशि का 50 प्रतिशत तक का लोन ले सकते हैं।
मिलेगी प्री-मेच्योर क्लोजर की सुविधा
पोस्ट ऑफिस आरडी स्कीम में निवेश (Post Office RD Scheme Investment) करने पर निवेशकों को प्री-मेच्योर क्लोजर की सुविधा भी उपलब्ध करा दी जाती है। परंतु आप तभी इस अकाउंट (Account) को बंद कर सकेंगे, जब आपको निवेश करते हुए 3 साल पूरे हुए हैं।
इसके अलावा अगर आप 5 साल तक लगातार निवेश (Investment) करते हैं और आपको आगे भी पैसे जमा करने हैं, तो ऐसी स्थिति में आप 5 साल के लिए रिकरिंग डिपॉजिट स्कीम (Recurring Deposit Scheme) को आगे बढ़ा सकते हैं।
आरडी स्कीम की विशेषताएं
आरडी स्कीम में आपको केवल पांच सालों तक निवेश करना होता है। इसके अलावा आकर्षित ब्याज भी प्रदान किया जाता हैं। अगर आप गलती से महीने की किस्त भरना भूल जाते हैं, तो ऐसे में आपकी हर 100 रुपए के लिए 1 रुपए का जुर्माना देना पड़ता है, जो काफी कम होता हैं।
इसके अलावा इसमें नाबालिक बच्चों के नाम पर अकाउंट खोलने की सुविधा दी जाती है। परंतु बच्चों के नाम पर खाता माता-पिता एवं अभिभावक द्वारा ही खोला जा सकता है। दो लोग मिलकर जॉइंट अकाउंट खोल सकते हैं। वयस्क व्यक्तियों को भी खाता खोलने की अनुमति दी गई हैं।
क्या मिलेगी टैक्स में छूट
पोस्ट ऑफिस द्वारा कई सारी स्कीमें चलाई जा रही हैं, जिनमें से ऐसी कुछ स्कीम हैं। जिसमें निवेश करने पर आपको टैक्स में छूट नहीं मिलती है और कुछ ऐसी स्कीम है जिसमें पैसा जमा करने पर टैक्स में छूट मिलती हैं। अगर आप पोस्ट ऑफिस की स्कीम में पैसे जमा करते हैं।
तो आपको इनकम टैक्स की धारा 80 सी के अंतर्गत टैक्स में छूट मिलती हैं। जी हां आपके निवेश राशि पर जितना भी ब्याज मिलेगा, उस पर 1 लाख 50 हजार रुपए तक टैक्स में छूट मिलती हैं। इसके अलावा आपको निवेश करने पर कई सारे लाभ मिलते हैं।
4500 रुपए जमा करने पर कितना मिलेगा रिटर्न
निवेशकों को बता दे कि यदि आप इस स्कीम के अंतर्गत निवेश करना चाहते हैं, तो आपको पोस्ट ऑफिस आरडी स्कीम कैलकुलेटर (Post Office RD Scheme Calculator) के मुताबिक गणित को समझाया हैं।
मान लीजिए आप हर महीने स्कीम में 4500 रुपए जमा करते हैं, तो आपको 5 सालों तक 2 लाख 70 हजार रुपए निवेश करने होंगे। इसके बाद आपको 6.7 के हिसाब से 51 हजार 147 रुपए मिलेंगे और पूरी रकम 3 लाख 21 हजार 147 रुपए मिलेगी।